No Comments

Ladla Bhai Yojana 2026: महाराष्ट्र सरकार दे रही राज्य के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को ₹10000 की वित्तीय सहायता, देखें पात्रता और जल्दी करें आवेदन

Ladla Bhai Yojana 2026: लाडला भाई योजना महाराष्ट्र सरकार द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण और लाभकारी योजना है जिसे (माझा लड़का भाऊ योजना) के नाम से भी जाना जाता है। यह योजना महाराष्ट्र ससरकार ने लाडली बहना योजना के तर्ज पर शुरू की है। यह योजना राज्य के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए सरकार द्वारा की गई एक महत्वपूर्ण पहल है। लाडला भाई योजना के अंतर्गत 12वीं पास/ डिप्लोमा पास/ और स्नातक युवाओं को ₹6000 से लेकर ₹10000 तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।

Ladla Bhai Yojana 2026- लाडला भाई योजना के अंतर्गत शिक्षित बेरोजगार युवाओं को 1 साल की अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है और इसी के दौरान प्रतिमाह ₹6000 से लेकर ₹10000 तक की वित्तीय सहायता उनकी योग्यता के आधार पर उन्हें प्रदान की जाती है। इस योजना के जरिए सरकार का मकसद युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान करके रोजगार के अवसर बढ़ाना है। योजना से जुड़ी संपूर्ण जानकारी जैसे आवेदन प्रक्रिया, पात्रता क्या होगी, योग्यता क्या चाहिए, आयु सीमा क्या होगी आदि आर्टिकल में विस्तार से बताया जाएगा इसीलिए आर्टिकल को अंत तक पूरा पढ़ने का प्रयास करें।

Ladla Bhai Yojana 2026: Overview

योजना का नाम लाडला भाई योजना महाराष्ट्र ( माझा लड़का भाव योजना के नाम से भी जाना जाता है)
शुरू की गई महाराष्ट्र सरकार द्वारा
संचालित विभाग कौशल रोजगार उद्यमिता और नवाचार विभाग महाराष्ट्र तथा मुख्यमंत्री जन कल्याण कक्ष
लाभार्थी महाराष्ट्र के बेरोजगार युवा ( केवल पुरुष)
योग्यता 12वीं पास/ डिप्लोमा पास/ और स्नातक
आयु सीमा 18 से 35 वर्ष
वित्तीय सहायता ₹6000 से लेकर ₹10000 तक
उद्देश्य युवा पुरुषों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और कौशल विकास को बढ़ावा देना
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन

Ladla Bhai Yojana 2026 क्या है ?

लाडला भाई योजना महाराष्ट्र सरकार द्वारा 17 जुलाई 2024 में शुरू की गई एक नई और महत्वाकांक्षी योजना है जिसे (माझा लड़का भाऊ योजना ) के नाम से भी जाना जाता है। Ladla Bhai Yojana 2026 विशेष रूप से कौशल विकास उद्यमिता और नवाचार विभाग ( Development Of Skill Employment Entrepreneurship and innovation ) और मुख्यमंत्री जन कल्याण कक्ष द्वारा संचालित की जाती है इस योजना के जरिए महाराष्ट्र सरकार राज्य के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को जो 12वीं पास /डिप्लोमा पास और स्नातक है उन्हें 1 साल की अप्रेंटिसशिप के दौरान ₹6000 से लेकर ₹10000 तक की प्रतिमाह वित्तीय सहायता प्रदान करती है ।

Ladla Bhai Yojana 2026 का उद्देश्य

लाडला भाई योजना को शुरू करने के पीछे महाराष्ट्र सरकार का मुख्य उद्देश्य शिक्षित बेरोजगार युवाओं को कार्य अनुभव प्रदान करके कौशल विकास करना, और उन्हें रोजगार के लिए सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है। इस योजना को सरकार की तरफ से युवाओं के शुरुआती करियर में आवश्यक सहायता प्रदान करके राज्य में आर्थिक विकास में मदद करने के उद्देश्य से डिजाइन की गई है।

लाडला भाई योजना के लाभ एवं विशेषताएं

  • प्रति महा मिलने वाला वजीफा (स्टाइपेंड )– लाडला भाई योजना के अंतर्गत नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को उनकी योग्यता के आधार पर प्रतिमाह स्टाइपेंड प्रदान किया जाता है।
योग्यता सहायता राशि
12वीं पास को ₹6000 प्रतिमाह
डिप्लोमा पास को ₹8000 प्रतिमाह
स्नातक को ₹10000 प्रतिमाह
  • कार्य अनुभव( अप्रेंटिसशिप )- इस योजना के अंतर्गत युवाओं को कारखाने, फैक्ट्री एवं उद्योगों में 1 साल की अप्रेंटिसशिप प्रदान की जाती है जिससे उन्हें प्रैक्टिकल नॉलेज प्राप्त होती है।
  • रोजगार में वृद्धि होना- लाडला भाई योजना न केवल प्रतिमाह स्टाइपेंड देने वाली योजना है बल्कि युवाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान करके उनके रोजगार के दरवाजे खोलते हैं और उन्हें रोजगार के लिए तैयार करती है।
  • रोजगार की समस्याओं का समाधान निकालना- यह योजना महाराष्ट्र के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करके बेरोजगारी की समस्याओं से बाहर निकलने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

योजना के लिए पात्रता

  • लाडला भाई योजना के तहत आवेदन करने वाले युवा महाराष्ट्र राज्य का मूल्य निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक की आयु 18 वर्ष से लेकर 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • आवेदक शिक्षित होना चाहिए (जिसमें 12वीं पास /डिप्लोमा धारक और स्नातक आवेदन करने की योग्य होंगे।
  • आवेदक महाराष्ट्र राज्य का बेरोजगार युवा होना चाहिए।
  • आवेदक के परिवार का कोई भी सदस्य आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
  • आवेदन के परिवार का कोई भी सदस्य सांसद विधायक या सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए।
  • आवेदक के पास खुद का सक्रिय बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए।
  • योजना के तहत लाभ प्राप्त करने वाले युवाओं को एक कारखाने संस्थान में 1 साल की अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग पूरी करनी होगी, जिससे उन्हें प्रशिक्षण प्राप्त होगा।

आवश्यक दस्तावेज

  • 12th /डिप्लोमा/ स्नातक मार्कशीट एवं सर्टिफिकेट
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक खाता पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो

आवेदन प्रक्रिया

Ladla Bhai Yojana 2026 के लिए आवेदन ऑनलाइन के माध्यम से किया जा सकता है। लेकिन लाडला भाई योजना की अभी कोई आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च नहीं की गई है जैसे ही वेबसाइट लांच होगी आप उसके माध्यम से आसानी से आवेदन कर सकते हैं जिसकी पूरी जानकारी स्टेप बाय स्टेप नीचे बताई गई है जिसे फॉलो करके आप आसानी से आवेदन कर सकते हैं:-

  • लाडला भाई योजना के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा
  • आप वहां जाने के पश्चात आपको अपने मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी की सहायता से न्यू रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
  • अब आवेदन फार्म में अपनी सभी जरूरी जानकारी जैसे शैक्षणिक योग्यता, नाम, पता, मोबाइल नंबर आदि ध्यान पूर्वक भरना होगा ।
  • अब आवेदन फार्म में मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
  • अब आवेदन फार्म को एक बार चेक करने की पश्चात सफलतापूर्वक सबमिट कर दें।
  • सबमिट होने के पश्चात आवेदन फार्म का एक प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास सुरक्षित रखें।

FAQ

Ladla Bhai Yojana 2026 के तहत युवाओं को कितनी वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी?

12वीं पास युवाओं को ₹6000 प्रति माह
डिप्लोमा धारक को ₹8000 प्रति माह
स्नातक को ₹10000 प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे।

आवेदन करने के लिए युवाओं की आयु सीमा क्या होनी चाहिए?

Ladla Bhai Yojana 2026 के तहत आवेदन करने वाले युवाओं की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए ।

यह योजना किसके द्वारा शुरू की गई है?

लाडला भाई योजना महाराष्ट्र सरकार द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण पहल है।

योजना का संचालन किस विभाग द्वारा किया जा रहा है?

कौशल विकास उद्यमिता और नवाचार विभाग महाराष्ट्र तथा मुख्यमंत्री जन कल्याण कक्ष द्वारा योजना का संचालन किया जा रहा है।

More Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fill out this field
Fill out this field
Please enter a valid email address.
You need to agree with the terms to proceed