No Comments

Bihar Fasal Sahayta Yojana Rabi 2026: अब किसानों को मिलेगा ₹20,000 तक का अनुदान, आवेदन शुरू जानें पात्रता करें अप्लाई

Bihar Fasal Sahayta Yojana Rabi 2026 हेलो दोस्तों क्या आप भी एक किसान है तो यह आर्टिकल आपके लिए बहुत खास होने वाला है क्योंकि बिहार सरकार ने किसानों को राहत पहुंचाने के लिए बहुत हितकारी योजना की घोषणा की है। इस योजना का नाम है बिहार फसल सहायता योजना रवि 2026 इस योजना को बिहार के सहकारिता विभाग द्वारा चलाए जा रहा है।

Bihar Fasal Sahayta Yojana Rabi 2026 के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा जैसे सूखा, ओलावृष्टि, बाढ़, अत्यधिक वर्षा से होने वाले फसल के नुकसान की भरपाई के लिए राज्य सरकार की तरफ से .₹20000 तक का अनुदान किसानों को दिया जाता है। योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है और आवेदन के अंतिम तिथि 31 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। आवेदन के अंतिम तिथि फसल के अनुसार अलग-अलग रहेगी योजना से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए आर्टिकल को अंत तक पूरा जरूर पढ़ें।

Bihar Fasal Sahayta Yojana Rabi 2026: Overview

योजना का नाम Bihar Fasal Sahayta Yojana Rabi 2026
शुरू की गई बिहार सरकार द्वारा
संबंधित विभाग बिहार सहकारिता विभाग
लाभार्थी राज्य के किसान
लाभ ₹7,500 प्रति हेक्टेयर से लेकर ₹10000 रुपए प्रति हेक्टेयर
उद्देश्य प्राकृतिक आपदा से फसल में होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना
योजना का प्रकार सरकारी योजना
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
आवेदन प्रारंभ 1 जनवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च 2026
आधिकारिक वेबसाइट यहाँ क्लिक करें

Bihar Fasal Sahayta Yojana Rabi 2026 क्या ?

बिहार फसल सहायता योजना रवि 2026 बिहार सरकार द्वारा चलाई जा रही एक महत्वाकांक्षी योजना है इस योजना के अंतर्गत किसानों को फसल में होने वाले नुकसान की स्थिति में आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। योजना के अंतर्गत यदि किसी किसान की फसल अत्यधिक ओलावृष्टि, बाढ़, सूखा, अत्यधिक वर्षा या अन्य प्राकृतिक आपदा के कारण खराब हो जाती है तो उस नुकसान की भरपाई के लिए सरकार द्वारा अनुदान राशि किसानों को दी जाती है।

Bihar Fasal Sahayta Yojana Rabi 2026 का उद्देश्य

बिहार राज्य फसल सहायता योजना ( BRFSY ) का मुख्य उद्देश्य किसानों को प्राकृतिक आपदाओं जैसे बाढ़,सुखा, ओलावृष्टि,अत्यधिक वर्षा के कारण होने वाले नुकसान की भरपाई करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है ताकि किसान अपनी खेती को निरंतर जारी रख सकें। यह योजना रवि और खरीफ दोनों फसलों के लिए एक प्रकार का बीमा कवर का काम करती है।

सरकारी योजनाएं

योजना के लाभ

  • इस योजना के अंतर्गत रैयत और गैर रैयत किसानों को उनकी फसल में 20% तक क्षतिग्रस्त होने पर प्रति हेक्टेयर ₹7,500 तक का अनुदान प्रदान किया जाएगा।
  • इस योजना के माध्यम से रैयत और गैर रैयत किसानों को उनकी फसल में 20% से अधिक क्षतिग्रस्त होने पर प्रति हेक्टेयर ₹10000 तक का अनुदान प्रदान किया जाएगा।
  • इस योजना के तहत मिलने वाली लाभ राशि किसानों के सीधे बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की जाएगी।

योजना के लिए पात्रता एवं मानदंड

  • आवेदन करने वाले किसान बिहार राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक किसान के पास खेती करने योग्य उसकी खुद की भूमि होनी चाहिए।
  • आवेदक किस की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।
  • इस योजना के अंतर्गत पूर्ण रूप से रैयत या गैर रैयत या आंशिक रूप से रैयत या गैर रैयत किसान ही आवेदन करने की योग्य होंगे।

Bihar Fasal Sahayta Yojana Rabi 2026 के तहत किन फसलों को मिलेगा लाभ

  • रवि- मकई
  • गेहूं
  • चना
  • रवि -अरहर
  • मसूर
  • राई सरसों
  • रवि- प्याज
  • ईख
  • रवि- टमाटर
  • आलू
  • रवि- बैगन
  • रवि- गोभी
  • रवि- मिर्ची

फसलवार आवेदन करने की अंतिम तिथि

Bihar Fasal Sahayta Yojana Rabi 2026 के लिए आवेदन करने की तिथि फसल के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है:-

फसलों के नाम आवेदन के अंतिम तिथि
रवि -मकई 28 फरवरी 2026
गेहूं 28 फरवरी 2026
चना 15 फरवरी 2026
रवि- अरहर 31 मार्च 2026
मसूर 15 फरवरी 2026
राई सरसों 31 मार्च 2026
रवि प्याज 15 फरवरी 2026
ईख 28 फरवरी 2026
रवि टमाटर 28 फरवरी 2026
आलू 31 मार्च 2026
रवि -बैंगन 28 फरवरी 2026
रवि- मिर्ची 31 मार्च 2026
रवि -गोभी 28 फरवरी 2026

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • बुवाई की गई फसल का नाम
  • बैंक खाता विवरण
  • खसरा संख्या
  • बुवाई के कुल रकवा की जानकारी
  • कंप्यूटरीकृत जमाबंदी संख्या

आवेदन प्रक्रिया

  • आवेदक किसान को सबसे पहले बिहार फसल सहायता योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा.।
  • अब वेबसाइट के होम पेज पर किसान कॉर्नर पर ( किसान फसल सहायता) के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब सामने कई सारे विकल्प खुलकर आएंगे आपको बिहार राज्य फसल सहायता योजना रवि 2026 के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब किसान पंजीकरण संख्या दर्ज करके सर्च ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • आवेदन फार्म खुलकर आएगा जिसमें मांगी गई सभी जरूरी जानकारी को आपको बड़ी-बड़ी बना होगा।
  • आवेदन फार्म में मांगे के सभी जरूरी दस्तावेज के स्कैन करके अपलोड करना होगा।
  • अपने आवेदन फार्म को एक बार चेक करने के पश्चात भरी बातें सबमिट कर दें।
  • आवेदन फॉर्म सबमिट करने के पश्चात रजिस्ट्रेशन स्लिप को प्रिंट आउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रखें।

FAQ-

बिहार राज्य फसल सहायता योजना रवि 2026 के तहत किसानों को कितना अनुदान प्राप्त होगा?

20% तक फसल क्षतिग्रस्त होने पर ₹7500 और 20% से अधिक फसल क्षतिग्रस्त होने पर ₹10000 तक अनुदान प्राप्त होगा।

सरकारी योजनाएं

Bihar Fasal Sahayta Yojana Rabi 2026 के लिए आवेदन की महत्वपूर्ण तिथि क्या है?

इस योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 जनवरी 2026 से लेकर 31 मार्च 2026 तक फसलबार चलेगी।

इस योजना के अंतर्गत किस प्रकार के किसान लाभ ले सकते हैं?

बिहार राज्य फसल सहायता योजना रवि के अंतर्गत रैयत और गैर रैयत और आंशिक रूप से रैयत और गैर रैयत किसान आवेदन कर सकते हैं।

Bihar Fasal Sahayta Yojana Rabi 2026 में ऑनलाइन आवेदन कैसे कर सकते हैं?

योजना के तहत आप ऑनलाइन के माध्यम से बहुत ही आसान तरीके से आवेदन कर सकते हैं।

More Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fill out this field
Fill out this field
Please enter a valid email address.
You need to agree with the terms to proceed