No Comments

GSSSB Health Worker Bharti 2026: गुजरात में नौकरी का शानदार मौका, 254 पदों पर भर्ती, ₹26000 रहेगी सैलरी 21 मार्च तक करें अप्लाई

GSSSB Health Worker Bharti 2026: हेलो दोस्तों क्या आपने भी डिप्लोमा किया है और गुजरात में रहकर हेल्थ सेक्टर में सरकारी नौकरी प्राप्त करके अपना कैरियर बनाना चाहते हैं तो आपके लिए एक शानदार अपडेट सामने आई है। जी हां दरअसल हाल ही में गुजरात सेकेंडरी सर्विस सिलेक्शन बोर्ड ( GSSSB ) की तरफ से एक आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया गया है जिसमें मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर के 254 पदों पर केवल पुरुषों के लिए भर्ती निकाली गई है।

नोटिफिकेशन के अनुसार GSSSB Health Worker Bharti 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 मार्च 2026 से शुरू हो चुकी है और आवेदन करने के अंतिम तिथि 21 मार्च 2026 निर्धारित की गई है यह भर्ती गुजरात के फ्रेशर्स और डिप्लोमा होल्डर्स के लिए एक बेस्ट अपॉर्चुनिटी है। भारती से जुड़े संबंधित जानकारी जैसे आवेदन प्रक्रिया चयन प्रक्रिया जरूरी दस्तावेज आयु सीमा और सैलरी आदि आर्टिकल में विस्तार से बताई जाएगी इसलिए आर्टिकल को अंत तक पूरा जरूर पढ़ें। और ऐसे ही नई-नई अपडेट देखने के लिए www.sarkarivigyapan.com पर विजिट करिए।

GSSSB Health Worker Bharti 2026: Overview

भर्ती का नाम GSSSB Health Worker Bharti 2026
विभाग गुजरात सेकेंडरी सर्विस सिलेक्शन बोर्ड ( GSSSB )
टोटल पोस्ट 254
पद का नाम मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर ( पुरुष )
योग्यता डिप्लोमा
आयु सीमा 18 से 33 वर्ष
सैलरी ₹26,000/-( फिक्स 5 साल तक ) बाद में ₹19,900-63,200/- ( लेवल -2)
नौकरी का स्थान गुजरात
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
आवेदन प्रारंभ 7 मार्च 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 21 मार्च 2026
आधिकारिक वेबसाइट यहाँ क्लिक करें

GSSSB Health Worker Bharti 2026- पद की जानकारी

गुजरात सेकेंडरी सर्विस सिलेक्शन बोर्ड ( GSSSB ) की तरफ से मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर के कुल 254 पदों पर भर्ती निकाली गई है जो कि पुरुषों के लिए है। जानकारी के लिए बता दे इन भर्तियों को गुजरात के विभिन्न हेल्थ डिपार्टमेंट में बांटा गया है, जिसमें रूरल और अर्बन दोनों एरिया शामिल है। मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर के 245 पदों को विभिन्न कैटेगरी में बांटा गया है इसकी पूरी जानकारी नीचे टेबल के माध्यम से बताई गई है।

पद :- मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर

श्रेणी पदों की संख्या
जनरल 127
ओबीसी 64
एससी 38
एसटी 25
कुल पद संख्या 254

आवश्यक योग्यता

आवश्यक योग्यता विवरण
न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 1 साल का मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर सर्टिफिकेट कोर्स/ डिप्लोमा या सेनेटरी इंस्पेक्टर कोर्स होना जरूरी है।
कंप्यूटर का ज्ञान कंप्यूटर की बेसिक नॉलेज गुजरात सिविल सर्विस रूल्स 1967 के अनुसार
भाषा का ज्ञान गुजराती और हिंदी दोनों भाषा में प्रवीणता
अन्य किसी सेंट्रल /स्टेट यूनिवर्सिटी से मान्यता प्राप्त डिप्लोमा होना चाहिए।

आयु सीमा/ विशेष छूट

श्रेणी आयु सीमा आयु सीमा में छूट
जनरल 18 से 33 वर्ष
ओबीसी/ एससी /एसटी 18 से 38 वर्ष 5 वर्ष की छूट
महिला जनरल 18 से 38 वर्ष 5 वर्ष की छूट
फिजिकली हैंडिकैप्ड जनरल 18 से 43 वर्ष 10 वर्ष की छूट
एक्स सर्विसमैन 18 से 36 वर्ष सर्विस + 3 साल की छूट

सैलरी

GSSSB Health Worker Bharti 2026 के तहत जो भी उम्मीदवार गुजरात सेकेंडरी सर्विस सिलेक्शन बोर्ड ( GSSSB ) की तरफ से निकल गए मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर के 254 पदों पर भर्ती के लिए अपनी योग्यता के आधार पर चयनित होंगे उन्हें शुरुआती 5 साल तक फिक्स्ड ₹26000 रुपए प्रतिमा वेतन मिलेगा उसके बाद satisfactory regular per appointment – ₹19,900-₹63,200 ( लेवल -2 7th कमीशन) के आधार पर वेतन दिया जाएगा और साथ में DA /HRA अलाउंस एवं अन्य भत्ते प्रदान किए जाएंगे।

नौकरी का स्थान

GSSSB Health Worker Bharti 2026 के तहत जो भी उम्मीदवार अपनी योग्यता के आधार पर मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर के पदों पर चयनित होंगे उन्हें गुजरात सेकेंडरी सर्विस सिलेक्शन ( GSSSB ) के तहत गुजरात के विभिन्न डिपार्टमेंट में रूरल और अर्बन दोनों एरिया में आवश्यकता अनुसार नियुक्त किया जाएगा।

आवेदन शुल्क

श्रेणी आवेदन शुल्क
जनरल ₹350/-
ओबीसी /एसटी /एससी / PH ₹250/-
भुगतान का माध्यम ऑनलाइन पेमेंट/ क्रेडिट कार्ड/ डेबिट कार्ड/ नेट बैंकिंग/ यूपीआई

आवश्यक दस्तावेज

  • 10th /12th मार्कशीट
  • डिप्लोमा सर्टिफिकेट
  • आधार कार्ड
  • आयु प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • सिग्नेचर

चयन प्रक्रिया

GSSSB  Health Worker Bharti 2026 के लिए उम्मीदवारों का चयन गुजरात सेकेंडरी सर्विस सिलेक्शन बोर्ड ( GSSSB ) की तरफ से दो स्टेज में किया जाएगा।

  • सबसे पहले कॉम्पिटेटिव एक्जाम होगा – यह एग्जाम हेल्थ सैनिटेशन जनरल नॉलेज और गुजराती भाषा आदि कर करेगा।
  • दूसरी स्टेज में दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा।

आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले गुजरात सेकेंडरी सर्विस सिलेक्शन बोर्ड ( GSSSB ) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आप होम पेज पर GSSSB Health Worker Bharti 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
  • रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें.
  • आवेदन फॉर्म ओपन करके आवेदन फार्म में मांगी गई सभी जरूरी जानकारी ध्यान पूर्वक भरें।
  • मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज को स्कैन करके अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन पेमेंट के माध्यम से करें।
  • आवेदन फार्म को एक बार चेक करने के पश्चात सफलतापूर्वक सबमिट कर दें।
  • आवेदन फॉर्म सफलतापूर्वक सबमिट होने के पश्चात उसका एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रखें।

महत्वपूर्ण तिथियां

आवेदन प्रारंभ 7 मार्च 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 21 मार्च 2026
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 21 मार्च 2026

GSSSB Health Worker Bharti 2026 ( FAQs )

GSSSB Health Worker Bharti 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन 7 मार्च से शुरू होकर आगमी 21 मार्च 2026 तक किए जाएंगे।

फीस कितनी लगेगी?

जनरल कैटेगरी ₹350/-
बाकी सभी श्रेणी के लिए ₹250/-

सैलरी क्या होगी?

शुरुआती 5 साल तक ₹26000 फिक्स बाद में ₹19,900-₹63,200/- ( वेतन स्तर -2) 7th CPC के तहत

कुल कितने पदों पर भर्ती निकाली गई है?

मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर के कुल 254 पदों पर भर्ती निकाली गई है।

More Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fill out this field
Fill out this field
Please enter a valid email address.
You need to agree with the terms to proceed